Akshaye khanna comeback movie

Akshaye khanna comeback movie, अक्षय खन्ना ने कर दिया बर्बाद करियर?

akshaye khanna comeback movie
akshaye khanna comeback movie

बॉलीवुड ने कभी भी Akshay Khanna के टैलेंट को सही मायनों में नहीं पहचाना और न ही उन्हें वह मुकाम दिया, जिसके वे हक़दार थे। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और शांत स्वभाव ने बॉलीवुड में ऐसा रंग बिखेरा है कि आज बड़े-बड़े एक्टर्स दाँतों तले चने चबाने पर मजबूर हैं। अब बॉलीवुड भी उनकी एक्टिंग का लोहा मानने लगा है। हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एक्टिंग इतनी ज़बरदस्त है कि एक विलेन का किरदार निभाते हुए भी उन्होंने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरी हैं।

Akshay Khanna का बॉलीवुड सफर 1997 में फिल्म ‘Himalay Putra’ से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिल चाहता है, दीवानगी, हमराज जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने लव स्टोरी से लेकर विलेन तक हर तरह के किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया। इसके अलावा अक्षय खन्ना को कई कॉमेडी फिल्मों के ऑफर भी मिले, जहाँ उन्होंने अपना जलवा दिखाया। हंगामा और हलचल जैसी कॉमेडी फिल्में आज भी हमें हँसी से लोटपोट कर देती हैं। इन सभी फिल्मों से अक्षय खन्ना ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं।

Akshay Khanna comeback
Akshay Khanna comeback

लेकिन यह सुर्खियाँ उनके जीवन में ज़्यादा दिनों तक नहीं टिकीं। बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति की वजह से उन्हें फिल्में मिलनी कम हो गईं। साथ ही, हेयर फॉल की समस्या ने भी उनके करियर पर गहरा असर डाला। हालांकि, यह बातें उनके लिए ज़्यादा मायने नहीं रखती थीं, क्योंकि उन्हें अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा था। उस दौर में फिल्में ज़्यादातर स्टार फैमिली से जुड़े लोगों को ही मिलती थीं, और Akshay Khanna को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। वे कभी भी बॉलीवुड की राजनीति का हिस्सा नहीं बने।

Akshaye khanna comeback movie

Akshay Khanna comeback
Akshay Khanna comeback

Akshay Khanna, बॉलीवुड से समझौता करने की बजाय उससे दूर रहना ज़्यादा पसंद करते थे। उन्हें अपने टैलेंट पर पूरा विश्वास था कि एक दिन वे फिर से सफलता की ऊँचाइयों को छुएँगे। जब उन्हें फिल्म छावा में एक नेगेटिव किरदार निभाने का ऑफर मिला,

Akshay Khanna comeback
Akshay Khanna comeback

तो उन्होंने इसे स्वीकार किया और इस रोल को इतनी शानदार तरीके से निभाया कि सबके होश उड़ गए। लेकिन यह तो सिर्फ उनके कमबैक की शुरुआत थी।

Akshaye khanna comeback movie
Akshay Khanna comeback
Akshay Khanna comeback

फिल्म ‘Dhurandhar’ में अक्षय खन्ना ने ऐसा धमाकेदार कमबैक किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म में उनके नेगेटिव रोल ने दर्शकों को पूरी तरह से दीवाना बना दिया है। उनकी तुलना अब हॉलीवुड के बड़े सितारों से की जा रही है। उनकी एक्टिंग ने यह साबित कर दिया है कि टैलेंट के आगे सब कुछ फीका है। कई लोग तो यहाँ तक कह रहे हैं कि एक सच्चे कलाकार को बॉलीवुड की राजनीति ने कई सालों तक आगे बढ़ने से रोके रखा।

Leave a Comment