52 साल की Mahima Chaudhary ने फिर से रचाया स्वयंवर, शादी से पहले ही हो गई थी प्रेग्नेंट।

52 साल की Mahima Chaudhary ने फिर से सुर्खियाँ बटोरीं.

कुछ दिनों से Mahima Chaudhary इंस्टाग्राम पर बहुत सुर्खियाँ बटोर रही हैं, जिसमें वह अपनी दूसरी शादी को लेकर बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।
आखिर क्यों करनी पड़ी महिमा चौधरी को दूसरी शादी? दूसरी शादी से पहले क्या आप जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ छुपे हुए पहलू? चलो जानते हैं।

 

Mahima Chaudhary

महिमा चौधरी ने अपना फिल्मी करियर 1997 में सुभाष घई के साथ शुरू किया था। फिल्म का नाम था परदेस। परदेस उस दौर की सुपरहिट फिल्म रही थी। इस दौर में महिमा चौधरी ने कई सुपरहिट फिल्में कीं, जैसे—दाग: द फायर, धड़कन, दिल है तुम्हारा, बागबान।
महिमा चौधरी बहुत खूबसूरत और चुलबुले मिजाज की होने के कारण उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ चुकी थी।

2002 में पता चला कि महिमा चौधरी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। पर यह खुशी महिमा की जिंदगी में ज्यादा दिनों तक नहीं रही, क्योंकि लिएंडर पेस महिमा के साथ-साथ मॉडल रिया पिल्लई को भी डेट कर रहे थे।
इस वजह से महिमा चौधरी को गहरा सदमा लगा, क्योंकि वह लिएंडर पेस के साथ बहुत खुश थीं और वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थीं। पर लिएंडर पेस ने महिमा को धोखा देकर रिश्ता खत्म कर दिया।

बॉबी मुखर्जी बने जीवन साथी

Mahima Chaudhary

कई सालों बाद महिमा चौधरी के जीवन में बॉबी मुखर्जी की एंट्री होती है। बॉबी मुखर्जी, महिमा चौधरी के भाई के बहुत अच्छे दोस्त थे, जिससे बॉबी और महिमा के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे।

2006 में बॉबी मुखर्जी और महिमा चौधरी ने लास वेगास में शादी कर ली।

कुछ ही समय बाद, 2007 में उन्होंने अपनी बेटी एरियाना को जन्म दिया। कहा जाता है कि महिमा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।
लेकिन कुछ समय बाद महिमा और बॉबी मुखर्जी के बीच में उलझनें पैदा हो गईं। कहा जाता है कि बॉबी की एक्स वाइफ की वजह से उनके रिश्ते में खटास आ गई थी।

Mahima Chaudhary

इसी कारण कुछ सालों बाद, 2013 में उन्होंने तलाक ले लिया। उसके बाद महिमा चौधरी ने अपनी बेटी एरियाना की परवरिश अकेले ही की।

अभी Mahima Chaudhary संभल ही रही थीं कि 2022 में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है।
लेकिन उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को भी पीछे छोड़ दिया और बहुत जल्दी ठीक होकर लौट आईं।

Mahima Chaudhary फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।

हाल ही में उनकी मूवी दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी फिल्म के एक सीन में महिमा चौधरी संजय मिश्रा के साथ शादी करते हुए दिखाई दी हैं।


लेकिन हकीकत में अभी उनकी दूसरी शादी को लेकर कोई चर्चा नहीं है।
वह अपनी बेटी एरियाना के साथ बहुत खुश हैं।

Read more….

Leave a Comment

Exit mobile version